अभिश्री अस्पताल के दसवें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर्स

अभिश्री ने मनाया उत्कृष्टता और विश्वास का उत्सव

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
  • मरीजों को उच्च स्तर की चिकित्सा देना अस्पताल का उद्देश्य
  • अस्पताल में हुआ डॉक्टरों व कर्मचारियों का सम्मान

अलीगढ़। अभिश्री अस्पताल द्वारा अपने 10 वर्षों की यात्रा पूरी करने पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। अस्पताल अपनी स्थापना के बाद से चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है।
समारोह में प्रमुख अतिथि डॉ. नागेश वार्ष्णेय समेत शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। अस्पताल के संस्थापक डॉ. ऋषभ गौतम ने कहा कि हमारा उद्देश्य हमेशा से ही मरीजों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवा प्रदान करना रहा है। ये 10 साल हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं और हम इसे अपने मरीजों और कर्मचारियों के सहयोग के बिना हासिल नहीं कर सकते थे।
अस्पताल की सह संचालक डॉ. आभा श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि अस्पताल ने अपने कर्मचारियों और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल ने दस वर्षों में बहुत से आयाम हासिल किए हैं। अस्पताल में आज न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, ओंको सर्जरी, ट्रामा, आईसीयू, डायलिसिस जैसी सभी सुविधाएँ मरीजों को प्रदान की जा रही हैं। वहीं शहरवासियों ने अस्पताल की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए। अभिश्री हॉस्पिटल ने न केवल शहर में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी मजबूत पहचान बनाई है। कार्यक्रम में डॉ. परितोष, डॉ. केशव, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. जीके सिंह, डॉ. राहुल, शैलेंद्र गुप्ता, वीरेश, विक्रम, अरविंद, नेहा, पिंकी, संदीप, सचिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *