राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की अलीगढ़ जिला कार्यकारिणी गठित, मुकेश कुमार सिंह बने जिला अध्यक्ष

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की अलीगढ़ जिला कार्यकारिणी गठित

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
  • मुकेश कुमार सिंह बने जिला अध्यक्ष
    अलीगढ़ (प्रखर शिखर)। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजिस्टर्ड) की अलीगढ़ जनपद की कार्यकारिणी का गठन भव्य समारोह के साथ किया गया, जिसमें जिले के दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया।
    मौके पर संगठन के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। वहीं वरिष्ठ पत्रकारों एवं सदस्यों ने एकमत होकर मुकेश कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। मुकेश भारद्वाज को संरक्षक की जिम्मेदारी एवं पंकज धीरज को प्रभारी नियुक्त किया गया।
    उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र पाल सिंह, सुशील तोमर, अहोराम राजोरिया, कैलाश गोयल एवं विशाल शर्मा को चुना गया। वहीं संजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को प्रवक्ता, पुष्पेंद्र सिंह को कार्यालय प्रभारी, जितेंद्र गुप्ता को महामंत्री, संदीप शर्मा मीडिया प्रभारी, डीके गौतम, कुशेंद्र यादव, मनोज चौहान, विकास भारद्वाज, आलेश कुमार, जाकिर भारती सहित अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई।
    वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और कहाहै कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना और पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
    सभी पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *