शपथ के सौ दिन बाद भी मेयर की प्राथमिकता स्पष्ट नहीं

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। बजरंगबल के पदाधिकारियों ने सोमवार को रामघाट रोड स्थित एक होटल में प्रेस कांफेंस की, जिसमें भाजपा मेयर की कार्यशैली पर सवाल खड़े गए। उन्होंने कहा कि मेयर को शपथ लिए 100 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक उनकी कार्ययोजना सामने नहीं आई कि शहर के विकास को क्या करेंगे।
बजरंगबल के संरक्षक अशोक चौधरी, संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले बजरगंबल ने आशंका प्रकट की थी कि एक बार फिर अलीगढ़ की जनता को नारकीय जीवन देने की तैयारी है। नव निर्वाचित महापौर को 100 दिन शपथ लिए हो गये। महापौर व भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 5 वर्ष में नगर निगम संबंधी नागरिक समस्याओं के समाधान की उनकी योजनायें क्या है? उन समस्याओं के समाधान की उनकी प्राथमिकता क्या है? और किस उपक्रम से इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आरोप है कि मेयर कुछ जनप्रतिनिधियों, निजी लोगों व अफसरों के जाल से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। महानगर में चर्बी की दुर्गंध आ रही है और इसका समाधान नहीं हो रहा है। नागरिक समस्याओं का समाधान होना चाहिए। नागिरक समस्याएं हल नहीं हुई तो बजरंगबल आंदोलन चलाकर मेयर को त्यागपत्र देने को बाध्य करेगा। 2015 से 2020 तक के जन्म मृत्यु का डाटा गायब हो गया इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि होर्डिंग के ठेके में भ्रष्टाचार का खेल जगजाहिर है। इस मौके पर बजरंगबल के संरक्षक अशोक चौधरी, विभाग संयोजक शेखर शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय सिंह, रवि राठी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *