- किसान विरोधी गलत नीतियों के कारण किसान कर रहा है आत्महत्या
अलीगढ़। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप के निजी मैरिज होम बौनेर पर स्थिति किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। भाकियू भानु के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अकराबाद टोल से राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी करते हुए गाड़ियों के काफिले के साथ ट्रैक्टर में सवार होते हुए मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी मांगे पूरी कराने के लिए भाजपा को हमने 2014, 2019 लोकसभा चुनावों में, 2022 के विधानसभा चुनावों में खुलकर समर्थन किया, लेकिन केन्द्र सरकार ने एक भी मांगों को पूरा नहीं किया। ठा. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आयोग का गठन करे अयोग का अध्यक्ष एवं सदस्य किसान हो। किसानों पर जो 75 वर्षों की गतल नीतियों के कारण कर्जदार हो गया है, इसलिए किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ किया जाये।
लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया होता है रिपोर्टिंग के समय मीडियाकर्मियों के शहीद होने पर 4 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाये। किसान के साथ दुघर्टना होने पर जीवन यापन भत्ता 1 करोड़ दिया जाये।
देश की सीमा पर लगे वायु सेना, थल सेना, नौ सेना एवं अर्धसैनिक बल के जवानों को 5 करोड़ रूपए मुआवजा दिया जाये। सम्पूर्ण देश के सभी किसानों की सिंचाई हेतु बिजली माफ की जाये। युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में सिंचाई हेतु बिजली की समय सीमा 12 घंटे कर किसान हित में सही निर्णय लिया है।