- एसजेडी में नवीन दायित्व व जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा डायरेक्टर एसजेडी मैमोरियल पब्लिक को तहसील राजस्व बार एसोसिएशन तहसील कोल के पूर्व उपाध्यक्ष निधीश भट्ट एडवोकेट ने उनके आवास पर जाकर उनको फूलमाला पहनाकर उनके जन्मदिन की खुशी में स्वागत करते हुए भाजपा के नवीन दायित्व की शुभकामनाऐं दीं।
निधीश भट्ट एडवोकेट ने कहा कि नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अधिवक्ताओं के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं के हित और सम्मान का ध्यान रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूती देंगे। इसी क्रम में शिव नारायण शर्मा, शशांक वशिष्ठ, मनोज कुमार, सोनू वशिष्ठ, राजेश शर्मा टैंट वाले, मुकुल शर्मा, मनीष बूल पार्षद, सुभाष शर्मा पार्षद, सुधीर शर्मा, पंकज शर्मा, ओपी शर्मा, अभय कुमार, देवेंद्र पाल सिंह पतंजलि मीडिया प्रभारी, रमेश कुमार सिंह, आयुष भट्ट, नरेश शर्मा, विनोद कुमार, विजय प्रताप सिंह आदि ने माल्यार्पण कर इंजी. राजीव शर्मा को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दीं।