अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आजीवन शोषितों, पीड़ितों, वंचितों के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक एवं बिहार के समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर 100वीं जयंती मनाई गई।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने उनके विचारों और सिद्धांतों, सादगी, ईमानदारी एवं विकास कार्यों को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर साहब को भारत रत्न आज से बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन देर से ही आज तमाम समाजवादी नेताओं की लंबे संघर्ष और उनकी मांग की बात मानते हुए आज सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा स्वागत योग्य है। लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान ने किया। गोष्ठी में पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश सचिव आचार्य पूरनमल प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सलीस अहमद खान उर्फ शान मियां, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल राना, वरिष्ठ नेता शिवकुमार राजोरिया, काशिफ आब्दी, डॉ. बादशाह खान, इनामुल हक, संजीव यादव, डॉ. गुलिस्ताना, राजीव सेनानी, सुशील यादव, अभिषेक धनगर, सरदार प्रभाव सिंह, शिवांश राजोरिया, इशरत खान आदि ने अपने विचार रखे।
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर साहब की पुलिस कंट्रोल रूम के समीप स्थित प्रतिमा पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने सविता समाज की नेताओं के साथ माल्यार्पण करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सविता समाज के जगदीश प्रधान, अजीत बाला, डा. पुष्प कुमार, देवी सिंह रुहेला, हरिकिशन, राम खिलाड़ी सविता, हर्षित प्रधान आदि ने समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर का पगड़ी एवं गमछा पहनाकर स्वागत किया और लक्ष्मी धनगर ने सविता समाज के साथ साथ पिछड़े दलित और कमजोरों लोगों को शताब्दी जयंती एवं भारत रत्न घोषित करने पर बधाइयां दी।
