उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बैठक बीदास रेस्टोरेंट नौरंगाबाद में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी की संस्तुति पर युवा महानगर के प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें युवा महानगर अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय व महामंत्री ऋषभ गर्ग, पुनीत गुप्ता, कमल बाबा एवं कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय को मनोनयन पत्र देकर व अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि विगत दिनों निष्क्रियता के आधार पर युवा महानगर कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। अब पुनः नये जोश के साथ सक्रिय युवा व्यापारियों को जोड़ा जा रहा है, अतिशीघ्र ही 101 युवा व्यापारियों की कमेटी बनाकर विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें सशक्त एकजुट होने की आवश्यकता है और यह तभी संभव हो सकता है जब प्रत्येक प्रतिष्ठान से एक व्यापारी व्यापार मंडल के बैनर तले आकर स्वयं को एंव व्यापार मंडल को बुलंद करने में अपनी महती भूमिका निभाये।
महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी ने कहा कि अगर हम एकजुटता के साथ संघर्ष करते हैं तो हम बढ़े से संकट को दूर कर सकते हैं। प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी, आयकर, खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर निगम, विद्युत विभाग सभी व्यापारी समाज को दूषित निगाहों से देखते हैं जबकि वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी हितों के कार्य करने लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *