छात्राओं से संवाद करतीं उपनिरीक्षक रुचि त्यागी

उपनिरीक्षक रुचि त्यागी ने छात्राओं से किया संवाद

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
  • छात्राओं को बताये उनके अधिकार एवं सुरक्षा के उपाय

अलीगढ़। मिशन जागृति के अंतर्गत शनिवार को क्वार्सी थाने की पुलिस टीम ने ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और पुलिस सहायता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में क्वार्सी थाने की उपनिरीक्षक रुचि त्यागी ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि कैसे वे किसी भी तरह की आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और आत्मरक्षा के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। साथ ही आपात स्थिति के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए।
पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके आसपास के माहौल के प्रति सजग रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की निरंतरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मिशन जागृति के इस प्रयास से समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है। इस मौके पर सुधा सिंह, डा. चंद्र शेखर शर्मा, ज्योति भारद्वाज, पारुल गौतम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *