भाजपाई स्वच्छता अभियान चलाकर मनायेंगे प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव

अलीगढ़

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा गुरूवार को दुबे के पड़ाव पर स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें महानगर प्रवासी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम व ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष योगेंद्र चौहान उपस्थित रहे। बैठक में 18 सितंबर को रक्तदान एवं 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान प्रदेश द्वारा होना तय हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता ने की।
अमन गुप्ता ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर साल की भांति इस वर्ष भी काफी हर्षोल्लासपूर्ण मनाया जाएगा और संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को युवा मोर्चा द्वारा सफल बनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ. आदर्श राज सिंह ने किया। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री एडवोकेट अन्नु राणा, महानगर उपाध्यक्ष पीयूष सिंघल, प्रतीक शर्मा, सचिन पहलवान, शशांक पंडित, नितिन ठाकुर, अक्षय, शौर्य, धर्मेंद्र गुप्ता, ऋषभ बेनीवाल, मानसिंह फौजदार, शगुन वार्ष्णेय, विष्णु शर्मा, पिंटू, प्रवीण चौहान, अमित ठाकुर, करण माहौर, विशाल वाल्मीकि, शिवम शर्मा, भरत शर्मा, नितिन ठाकुर, यश गुप्ता, प्रत्यक्ष, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *