अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि सेना की ओर से आयोजित पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हरदुआगंज में एक अति आवश्यक बैठक हुई जिसमें महर्षि वाल्मीक सेना के पदाधिकारी को नियुक्त किया गया महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू वाल्मीकि को अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष आशीष चौहान को अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। साथ ही अजय समाजसेवी निधौला को महर्षि वाल्मीकि सेना का अलीगढ़ जिले का जिलाध्यक्ष बनाया। मुकुल वाल्मीकि को महामंत्री के पद पर नियुक्त किये गये। महर्षि वाल्मीकि सेना के सैकड़ो युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि सेना की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल ने कहा कि संस्थापक पूर्व मंत्री स्वर्ग रामचंद्र वाल्मीकि जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। महर्षि वाल्मीकि सेना का कार्यकर्ता महर्षि वाल्मीकि सेना का गठन गरीबों शोषित पीड़ितों को न्याय अधिकार दिलाने का कार्य करने के लिए महर्षि वाल्मीकि सेना का गठन किया गया था जिसको लेकर आज महर्षि वाल्मीकि सेना बड़े स्तर पर यह कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संदेश को उनके मूल मंत्र को लेकर संकल्प दिलाया गया ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ इन मूल मित्रों को ब्रह्मास्त्र बनाकर काम करना है।
जिलाध्यक्ष अजय समाजसेवी निधौला ने कहा कि मैं संगठन और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश का पालन करूंगा और महर्षि वाल्मीकि सेना के संविधान के तहत दलितों की समस्याओं का समाधान कराऊंगा और संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा। रवि चंद्रावल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं दीं। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल एवं हरदुआगंज थाना प्रभारी रवि चंद्रावल और जिला पंचायत सदस्य वीरपाल दिवाकर का 21 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
