अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला में मान्यता प्राप्त एकमात्र महिला शिक्षक संघ द्वारा बृहद सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेशाध्यक्ष व संस्थापिका सुलोचना मौर्य रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, शकुंतला भारती पूर्व महापौर भाजपा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह व सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी सर्व शिक्षा ज्ञानेंद्र कुमार की गरिमामई उपस्थिति रही। उन्होंने महिला शिक्षक संगठन को उत्तरोत्तर प्रगति हेतु शुभकामनाएं भी दी। महिला शिक्षकों की संगठन के द्वारा हो रही समस्याओं के समाधान पर मंडल व जिलाध्यक्ष योगेश्वरी सिंह ने विस्तार से चर्चा की। महिला शिक्षाओं की समस्याओं का संगठन के माध्यम से आगे भी समाधान होता रहेगा, ऐसा आश्वासन दिया।
इस दौरान मंडल कार्यकारिणी से मंडल महामंत्री शशि प्रभा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज कुमारी, उपाध्यक्ष रचना दिवाकर, संयुक्त मंत्री डॉ. स्मिता गुप्ता, मीडिया प्रभारी नेहा पुंढीर, जिला कार्यकारिणी से जिला महामंत्री पुष्प लता सिंह, रश्मि वार्ष्णेय, दीप्ति सिंह, रश्मि, दुर्गेश, सुनीता रानी, कुसुम लता आर्य, कुसुमलता वर्मा, आभा रानी गॉड, प्रमुद चतुर्वेदी, कविता शर्मा एवं समस्त ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
