अरणी मंथन से प्रकट हुए अग्नि देव गूंजे जय श्रीराम के स्वर

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
  • विग्रहों का नगर भ्रमण आज

अलीगढ़। शिखर, कलश और घण्टा पूजन के साथ श्री अखिलेश्वर महादेव मन्दिर रघुवीरपुरी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम शुरू हो गया है। काशी से आए आचार्यों की टीम ने वैदिक मंत्रो के साथ अरणी मंथन कर यज्ञ के लिए अग्नि प्रज्ज्वलित की तो पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा।
आपको बता दें कि काशी के विश्व प्रसिद्ध सतुआ आश्रम के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार शर्मा की टीम ने प्रातः वेदी पूजा के साथ अखिलेश्वर मन्दिर के सभी पांचों शिखरों की पूजा कराई तथा वैदिक मंत्रों के साथ ध्वजारोहण और घंट वादन कराया। मुख्य यजमान रमेश चन्द्र शर्मा सपत्नीक, संजीव शर्मा, अमित सिंघल, इन्द्रमोहन शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, देवदत्त शर्मा, प्रखर दीक्षित, भावना गौड़, विनोद गुप्ता, विपिन कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार, विनीत कुमार, योगेश अग्रवाल, अरविंद वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय समेत ट्रस्ट के सभी सदस्य सचिव मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, नवीन शर्मा, मुकेश सिंघल रामांचल, प्रवीन अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सुभाष गौतम, ज्ञानेन्द्र गुप्ता ने परिवार सहित बेदी का पूजन कर यज्ञ में आहूति दी।
मुख्य आचार्य डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा के सानिध्य में यज्ञ से पूर्व वैदिक मंत्रों के साथ अरणी मंथन किया गया। अरणी मंथन द्वारा प्रज्ज्वलित अग्नि को यज्ञकुण्ड में समर्पित किया गया। जैसे ही अरणी मंथन से अग्नि देवता प्रकट हुए पूरा वातावरण जय श्री राम के उद्घोषों से गूंज उठा। शाम को हुई पूजा के बाद सभी विग्रहों को अन्न, फल, शर्करा जल के साथ 11 अधिवासों के लिए प्रवास दिया गया। अगले दिन 13 फरवरी दिन मंगलवार को प्रातः 8 बजे से 101 वनस्पति और औषधि मिश्रित जल से स्नान के बाद विग्रहों का नगर भ्रमण भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *