101 औषधि और वनस्पतियों के स्नान के बाद कराया श्री विग्रहों का नगर भ्रमण

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
  • महापौर प्रशांत सिंघल ने नगर भ्रमण को दिखाई हरी झण्डी

अलीगढ़। श्री अखिलेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत 101वीं औषधि और वनस्पतियों से स्नान के बाद श्री विग्रहों का नगर भ्रमण कराया गया, जिसका शुभारम्भ महापौर प्रशान्त सिंघल दम्पत्ति द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
आपको बता दें कि काशी के विश्व प्रसिद्ध सतुआ आश्रम के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार शर्मा के सानिध्य में आचार्यों द्वारा सभी विग्रहों का अधिवास से निकाल कर 101 वनस्पति और औषधियों से स्नान कराया गया। इसके बाद सभी विग्रहों को रथ में रखकर नगर भ्रमण के लिए यजमानों के साथ बिठाया गया। इन विग्रहों में राम दरबार, शिव परिवार तथा शनि महाराज शामिल थे।
श्री अखिलेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गौड़ ने बताया कि श्री विग्रहों की शोभायात्रा प्रातः 8.30 बजे शुरू होकर मसूदाबाद चौराहा, होली चौक, गूलर रोड, मोरनी वाला पेच, महावीरगंज, बारहद्वारी होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। श्री विग्रहों की शोभायात्रा का स्वागत भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा करके किया गया। नगर भ्रमण शोभायात्रा में श्रीमती शशि गौड़ द्वारा लिखे गये 28 करोड़ राम नाम के लेखन पुस्तिका थीं, जिन्हें भक्त लोग बड़ी श्रद्धा के साथ अपनी मस्तिष्क से लगाकर उन्हें प्रणाम कर रहे थे। शोभायात्रा का स्वागत बालकिशन बल्लो पैट्रोल पम्प, नरेन्द्र मोहन वार्ष्णेय, वेदबाबू, मुकेश वार्ष्णेय ईंट वालों आदि द्वारा पुष्प वर्षा करके किया गया। सायं में प्रदीप पंडित द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने सहभागिता दी और सुन्दर काण्ड का पाठ भक्तिपूर्वक किया गया। रात्रि में सालासर बालाजी से लाए गए प्रसाद का भोग भी लगवाया गया।
इस मौके पर रमेश चन्द्र शर्मा, संजीव शर्मा, अमित सिंघल, इन्द्रमोहन शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, देवदत्त शर्मा, प्रखर दीक्षित, भावना गौड़, विनोद गुप्ता, विपिन कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार, विनीत कुमार, योगेश अग्रवाल, अरविंद वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय समेत ट्रस्ट के सभी सदस्य सचिव मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, नवीन शर्मा, मुकेश सिंघल रामांचल, प्रवीन अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सुभाष गौतम, ज्ञानेन्द्र गुप्ता समेत सैंकड़ों भक्त मौजूद थे।

  • पशुपतिनाथ नेपाल से आए रूद्राक्षों का होगा निःशुल्क वितरण
    श्री अखिलेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामकृष्णाचार्य महायोगी सिद्धबाबा अपने साथ पशुपतिनाथ नेपाल से रूद्राभिषेक कराकर रूद्राक्ष ला रहे हैं। ये रूद्राक्ष सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप बांटे जायेंगे। इच्छुक भक्त मन्दिर परिसर कार्यालय में अपना नाम, पता और मोबाइल नम्बर लिखवा दें। उन्होंने बताया कि यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सुलभ होगी। उन्होंने बताया कि आज श्री विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर 2 बजे से रूद्राभिषेक कार्यक्रम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *