अलीगढ़। बौहरे द्वारका प्रसाद शर्मा इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव सृजनोत्सव शीर्षक के साथ विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव बाबूजी, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद, नरेंद्र चौधरी ब्लॉक प्रमुख गोंडा, संजय शर्मा राजा भैया पूर्व राज्य मंत्री, पवन शर्मा प्रभारी आगरा शिक्षा खंड द्वारा मां सरस्वती को दीपांजली अर्पित कर किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से करते हुए भक्ति और आस्था से ओत प्रोत शिव तांडव व हनुमान चालीसा पर आधारित प्रस्तुति ने सभी को भक्ति भाव से भावविभोर कर दिया।
मातृभाषा हिंदी पर आधारित कार्यक्रम ने सभी को मातृभाषा के प्रति जागरूक किया। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने बताया कि देश का आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक विकास शिक्षित समाज से ही हो सकता है, इसलिए उन्होंने शिक्षा और शिक्षण संस्थानों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने हिंदी भाषा को हिंदुस्तान की भाषा बताते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में हिंदी के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने हिंदी को जन-जन की भाषा बताया और सभी को हिंदी भाषा बोलने व समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को हिंदी में अभिवादन को अपनाने पर जोर देना चाहिए, जिससे भारतीय संस्कृति और संस्कार को बढ़ावा मिले।
मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की सराहना की। संजय शर्मा राजा भैया ने कहा कि कार्यक्रम इतने शानदार है कि मन भर आया। उन्होंने छात्र -छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की खूब सराहना की। विद्यालय प्रबंधक पवन शर्मा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणा अग्रवाल ने अतिथियों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन आशीष सूर्यवंशी व मंजली गौर ने किया।
इस दौरान चौधरी नत्थी सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, चौधरी धर्मेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष, सुभाष सुभानु मंडल अध्यक्ष, शिव कुमार मंडल अध्यक्ष, होशियार सिंह मंडल अध्यक्ष, जेसी शर्मा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, डॉ. जितेंद्र सिंह, देवराज शर्मा, परमवीर चौधरी, अंतिम कुमार, बनी सिंह बघेल, नीरज शर्मा, आईपी सिंह, प्रशांत भारद्वाज, दिलीप कुमार, धर्मपाल पाली, सतपाल शर्मा, विजय कुमार शर्मा, अलका अग्रवाल, शालू वर्मा, लक्ष्मी माथुर आदि रहे।
