अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 9 जून से 7 जुलाई 2024 पीडीए पेड़ रोपण कार्यक्रम के तहत बरौली विधानसभा की बरौली नगर पंचायत में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष जयसिंह प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह माहौर, प्रमोद यादव, रोहन यादव, सोनू बघेल, राकेश बघेल, धर्मेंद्र बघेल, लाखन सिंह, रमेश बघेल, बृजमोहन बघेल, जसवंत सिंह, बरौली नगर अध्यक्ष बालीशेर आदि ने पौधे रोपे।
