भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नवनियुक्त पदाधिकारीगण

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के डेढ़ सौ सदस्य बने

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
  • बंटी जादौन चढूनी के जिलाध्यक्ष तो गवेंद्र सिंह बने जिला प्रभारी

अलीगढ़। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की एक बैठक मां वैष्णो फार्म हाउस डिगसी पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता बाबू सिंह ने की, जिसमें भारतीय किसान यूनियन भानू के संगठन को छोड़ डेढ़ सौ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी की सदस्यता ग्रहण की। 12 घंटे बिजली नहीं मिली और गोण्डा रोड की मरम्मत शीघ्र नहीं हुई तो सड़क पर आंदोलन होगा।
जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र का किसान बिजली एवं गोंडा रोड की खस्ताहाल स्थिति से बहुत परेशान है, प्रतिदिन मात्र 5 से 6 घंटे तक ही आती है जो कि किसान की फसल के नाकाफी हैं।
अरविंद शर्मा प्रधान ने कहा कि अलीगढ़ में सबसे बड़ी समस्या गन्ना किसानों की है क्योंकि साथा चीनी मिल का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा, जबकि मुख्यमंत्री से लेकर गन्ना मंत्री तक घोषणा कर चुके हैं, पुनः इसके लिए आंदोलन होना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डांगर ने मंडल अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ मुनेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक बजजूद्दीन खां उर्फ बबलू चौधरी एवं सुनील कुमार को जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ बनाया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए ईमानदारी से आवाज बुलंद करनी और समस्या का हल कराके ही उठना है, यही चढूनी संगठन की पहचान है।
बुलंदशहर जिलाध्यक्ष विष्णु सिंह एवं धीरज सिंह ने कहा कि पहले समस्या को अधिकारी के सामने रखो, फिर ज्ञापन दो उसके बाद आंदोलन की रणनीति बनाए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह ने किया।
इस दौरान धीरेन्द्र तेवतिया, विवेक प्रताप सिंह, विकास राजपूत, सुधीर ठाकुर, मोनू शर्मा अतुल सिंह, ब्रजेश पाल सिंह, राजेश प्रताप सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, अमित सारस्वत, विमल कुमार सविता, सत्यदेव भारद्वाज, वीरेन्द्र राजपूत, जितेन्द्र शर्मा, डॉ. कृष्णपाल यादव, मुबारक चौधरी, सतीश उपाध्याय, अनिल चौहान, कौशल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, पप्पू, जितेन्द्र, मोहित, रजत सहित सैकड़ों किसान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *