- व्यापारी हितों की रक्षा के लिए करेंगे संघर्ष
अलीगढ़ (प्रखर शिखर)। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र अलीगढ़ द्वारा 51 नवागत प्रांतीय सदस्यो को प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने व्यापार मंडल के हितों को लिऐ हर स्तर पर खड़े रहने का आश्वासन दिया तथा तथा नवागत प्रांतीय सदस्यो को वधाई दी।
प्रदीप गंगा ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को व्यापार मंडल के संविधान का सदैव पालन करने एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य प्रत्येक व्यापारी की सुरक्षा व उसके सम्मान रक्षा करना है हमें छोटे-बड़े ऊंच नीच का भेदभाव नहीं रखते हुए सदेव समान रूप से व्यापारियों के सेवा में तत्पर रहना है। व्यापार मंडल प्रत्येक दशा व्यापारी के साथ खड़ा है।
प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में व्यापारियों को एकजुट करने तथा संघर्ष के माध्यम से अपने अधिकारों की लढाई लढने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अलीगढ़ में जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अगुवाई में व्यापार मंडल का गठन तेजी करते हुए व्यापारियों को जागृत किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल व्यापारियों व उधमियों की समस्याओं को लेकर जागरूक हैं समय समय पर केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग पत्र के माध्यम से समस्याओं के निराकरण हेतु मांग की जा रही है। कुछ मामलों में परिणाम सुखद भी आ रहे हैं। मांगों का सिलसिला जारी रहेगा। इसी कड़ी 21/1/25 को व्यापारियों की मांगों का ज्ञापन वित्त मंत्री भारत सरकार के नाम जिलाधिकारी अलीगढ़ को दिया जाएगा।
समारोह में उपस्थित रहे : युवा प्रदेश वरिष्ठ मंत्री मुनेश पाल सिंह,जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल, एमए खान गांधी, राहुल कनक, प्रमोद कुमार सिंह, कुशाल सिंह, अमित सारस्वत, कुलदीप सिंह टीटू, अरून गोयल, प्रदीप वर्मा, आलोक प्रताप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सन्तोष वाष्णेय, युवा महानगर अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, सुमित एडमिन, उमेश गौड़, यश कुमार वावा, नसरूदीन मलिक, राहुल कनक, चौ वीरेंद्र सिंह, रविंद्र जोशी, पप्पू माहौर, मोहित माहौर, मोहसिन अंसारी, अजय शर्मा, दीपक अग्रवाल, गोपाल राजपूत आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।