महानगर में नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल के गूंजे स्वर

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की… गूंज से महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण गुंजायमान रहा। श्री कृष्ण मंदिरों में भगवान के विभिन्न स्वरूपों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रात में नंदलाल के जन्मोत्सव पर शंख, घंटा की ध्वनि से भगवान के अवतरण पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। साथ ही प्रभु से स्वस्थ जीवन एवं सुख, एश्वर्य की कामना की।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बडी उत्साह पूर्वक मनाया गया। पुलिस लाइन से लेकर जनपद एवं नगर के विभिन्न मंदिरों व घरो में श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी श्रृंखला में पार्थ ठाकुर ने भगवान श्री कृष्ण के परिधान पहनकर अद्भुत तृत्य प्रस्तुत किया और अपने स्कूल के शिक्षिक शिक्षिकाओं का मनमोह लिया।
वहीं बैकुंठनगर गुरुद्वारा रोड पर स्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बैकुंठनगर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में मटकी फोड़ एवं रूप सजा प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें नर्सरी एलकेजी और यूकेजी के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण कर दर्शकों का मन बोल लिया, तकरीबन 52 मनमोहन जोड़ियां ने वातावरण को ब्रजमय कर दिया। नंद के आनंद हुए जय कन्हैया लाल की दुनिया वातावरण को गुंजित कर रही थी। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सुंदर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रूप सजा प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक और पुरुष प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी को माखन मिश्री का प्रसाद भी वितरित किया गया। संस्था की प्रबंधक डीके शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कृत के बिना जीवन अधूरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *