पीडीए पेड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करतीं सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर एवं अन्य सपा कार्यकर्ता

सपाईयों ने अकराबाद व किशनपुर में किया पौधारोपण

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर 1 से 7 जुलाई 2024 तक ‘पीडीए पेड़’ वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने अकराबाद के गाँव मनीपुर एवं क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर में पौधरोपण किया।
पौधारोपण करने वालों में प्रदेश सचिव विनोद सविता, पूर्व जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. बादशाह खान, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश यादव, जिला सचिव प्रमोद पुंडीर, जिला सचिव दिनेश यादव, समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश, युवा नेता मोहम्मद सालिम, युवा नेता सुनील बघेल, युवा नेता राज बघेल इत्यादि थे। वहीं क्वार्सी में पौधारोपण करने वालों में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, प्रदेश सचिव आचार्य पूरनमल प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं गिरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष राकेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष प्रभात सविता, महानगर महिला अध्यक्ष आरती सिंह, समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश धनगर, युवा नेता योगेश राजपूत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *