सादाबाद। सिविल जज बनने पर आगरा के विनय चाहर मुरकिया व निकिता चौधरी का कुरसंडा में भावना विद्यालय में स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान दोनों ने गांव स्थित मां अटाकी के मंदिर पर पहुंचकर मातारानी के दर्शन किए। स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा फूलमाला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सिविल जजों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिपं सदस्य ईशान चौधरी, उम्मेद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य केशव चौधरी, जिला पंचायत सदस्य बॉबी यादव ब्लॉक प्रमुख सहपऊ, भूरा पहलवान, जगवीर पहलवान, गोवर्धन सिंह, मेहताब सिंह, जगदीश सिंह, गुरदेव सिंह, रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र फौजदार, बनी सिंह पहलवान, धनेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, मनोज दिवाकर, सत्य प्रकाश, अशोक कुमार, भीमसेन, सतवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
