सादाबाद। नगर और क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को नंदोत्सव की धूम रही। घरों में श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित झांकिया सजाई गईं। झांकी में उनके जीवन से जुड़ी कई लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। नंदोत्सव में बधाई गीत गाए गए। जमकर टॉफी, चॉकलेट व अन्य खाद्य वस्तुएं लुटाई गईं। घर घर से नंद के घर आनंद भयौ, जय कन्हैया लाल की, की गंूंज सुनाई देने लगी। घर घर बधाई बजने लगीं। नंदोत्सव के पर्व पर घर घर नन्हे मुन्हे बच्चों को कान्हा के रूप में सजाया गया। उनके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। कुल मिलाकर, बृज की द्वार देहरी कृष्ण भक्ति के रंग में रंगी नजर आई।
