अलीगढ़। पुष्प विहार वार्ड 43 के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य का हाल जाना और चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार से स्वास्थ्य केंद्र की गतिविधियों को जाना, साथ ही आयुष्मान कार्ड अभियान के गतिविधियों पर चर्चा कर लोगों के जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को पूरी करने की बात कही।
इस दौरान वार्ड 43 के क्षेत्रीय पार्षद पति संजय शर्मा मौजूद रहे।
मान सिंह की पुलिया के निकट भूमि पब्लिक स्कूल में महानगर अध्यक्ष ने स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया। सीएमओ नीरज त्यागी ने माल्यार्पण कर महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी से आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने pmjay app डाउनलोड करके आयुष्मान कार्ड फॉर्म भरकर आयुषमान कार्ड निकालने की विधि बताई। उन्होेंने बताया कि राशन कार्ड धारक pmjay app से कार्ड डाउनलोड करके आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में मण्डल अध्यक्ष जगदीश महाजन, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिम्या पिल्लई, एचवी महामाया वार्ष्णेय, क्षेत्रीय पार्षद हरिओम शर्मा, पार्षद रामकुमार, वार्ड 22 के पार्षद छोटेलाल शर्मा, वार्ड 17 के पार्षद महावीर प्रसाद आदि रहे।
इसी क्रम में रघुवीर पुरी मंडल के देहली गेट थाने के पीछे मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे महानगर अध्यक्ष ने श्री गणपति भगवान की महाआरती की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं सोनू सक्सेना, संजीव वार्ष्णेय, नवीन राजपूत, कपिल वार्ष्णेय, पवन राजपूत, भूरा ठाकुर, राजकुमार राजा, ललित माहौर, शंकर सिंघल, करन माहौर, ब्रजेश माहौर, चंद्र मोहन माहौर, देव माहौर आदि भाजपा कार्यकर्ता ने महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा को फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट करके भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन गुप्ता, एससी मोर्चा के अध्यक्ष सोनू जाटव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चौहान, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निखिल महेश्वरी, हिंदू जागरण मंच के मनोज कुमार, राकेश शर्मा एवं रघुवीरपुरी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
