- नगर निगम प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ करते हुए नगर सफाई मजदूर संघ
अलीगढ़। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के चलते नगर सफाई मजदूर संघ द्वारा नगर आयुक्त नगर निगम प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया। नगर निगम प्रांगण में हवन यज्ञ के बाद अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन पर नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजकुमार खन्ना, महामंत्री राधेलाल धुरी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, इसीलिए उन्हें अपने सफाई कर्मचारियों की और महानगरवासियों की चिंता नहीं है। उनकी ऐसी मनसा है कि वह अलीगढ़ की सफाई व्यवस्था को खराब देखना चाहते हैं, इसलिए जानबूझकर सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न नगर निगम प्रशासन कर रहा हैं।
वाल्मीकि समाज के नेता राहुल चेतन ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए आज हवन का कार्यक्रम हुआ है। यज्ञ देव व ईश्वर की कृपा से उनकी बुद्धि दुरुस्त हो और वह महानगरवासियों और सफाई कर्मचारियों के हित में निर्णय लें। अलीगढ़ नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी रोजी-रोटी और मान सम्मान की लड़ाई को लड़ रहे हैं। नगर निगम प्रशासन जानबूझकर उनका उत्पीड़न कर रहा है। अगर नगर निगम प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो इसका खामियाजा भी नगर निगम प्रशासन को भुगतना होगा तथा मजबूर होकर नगर सफाई मजदूर संघ को सफाई कर्मचारी हित में काम बंद हड़ताल करनी होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर आयुक्त नगर निगम प्रशासन की होगी। हवन यज्ञ में आहुति देने वालों में जिलाध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र दीवान, शिवकुमार पहलवान, बलवीर सिंह, प्रहलाद रागी, हरिकिशन, चंद्रप्रकाश वाल्मीकि, उत्तम उज्जैनवाल, संजय गौरी, डॉ. संजय चौहान, हिमाशु वाल्मीकि, अंबल वाल्मीकि, दिनेश संतोषी, नीतू कुमार, केशव चौधरी, शिवम धुरी, मोहित, रंजीत, विशाल वाल्मीकि आदि सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
- पुलिस को चकमा देकर फूंका मेयर का पुतला
अलीगढ़। नगर सफाई मजदूर संघ के नगर निगम प्रांगण में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में भाजपा नेता राहुल चेतन वाल्मीकि के नेतृत्व में सैकड़ो सफाई कर्मचारियों ने महापौर प्रशांत सिंघल का पुतला फूंका। सफाई कर्मचारी जब प्रदशर्दन कर रहे थे, तो वहां पुलिस मौजूद थी। मौका पाकर कुछ सफाई कर्मी सेवा भवन के पीछे जवाहर भवन के गेट पर पहुंच गये, जहां उन्होंने मेयर प्रशांत सिंघल का पुतला फूंक दिया। पुतला फूंकने जब पुलिस को जानकारी हुई तो वह भी पहुंच गयी। लेकिन जब तक पुतला फुक चुका था। इस बात की जानकारी राहुल चेतन ने देते कहा कि महापौर सफाई कर्मचारियों व वाल्मीकि समाज के विरोधी हैं। इस मौके पर सुपरवाइजर शरद चौहान, गुड्डू बेंजी, तीरथ राज चंचल, मनोज चौहान, भूरा राठी, देवानाद, अमर रागी, उत्तम उज्जेनवा, विजेंद्र सोठा, धूरी पहलवान, विनोद कुकू, महेंद्र पंजाबी, रवि राज, निशांत चौहान, विक्रांत त्यागी, बलवीर सिंह आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।