केशव सेवा धाम में हवन कर किया भूमि पूजन

अलीगढ़

अलीगढ़। आगामी 3 दिसंबर को ब्रज प्रांत सेवा भारती का प्रशिक्षण वर्ग केशव सेवा धाम मथुरा रोड सिंघारपुर पर आयोजित होने जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारियों का प्रवास रहेगा।
प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त शुक्रवार को क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम जी, प्रांत सेवा प्रमुख मदन लाल जी, विभाग सेवा प्रमुख मनवीर जी, विभाग प्रचारक गोविंद जी, वरिष्ठ प्रचारक कालीचरण जी, महानगर प्रचारक विक्रांत जी, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर संघ चालक अजय सर्राफ, महानगर सह संघ चालक देवेंद्र हनुमान, महानगर कार्यवाह रतन कुमार मित्र, सह कार्यवाह पंकज कुमार व आनंद कुमार, सेवा भारती के ब्रज प्रांत अध्यक्ष उमेश कुमार, महानगर अध्यक्ष गौरव सिंघल एवं मातृ मंडल सेवा भारती की महानगर अध्यक्षा गीतिका अग्रवाल स्पाइडर लॉक एवं सेवा भारती के समस्त पदाधिकारियों द्वारा हवन पूजन के साथ के भूमि पूजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में डॉ. संजय भार्गव वरुण हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *