राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लोधा कार्यकारिणी का विस्तारीकरण

अलीगढ़

अलीगढ़। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक लोधा की बैठक में संगठन का विस्तारीकरण किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान व जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा द्वारा की गई।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक लोधा के अध्यक्ष विपुल राजौरा, मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष मेघा जैन ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया। डॉ. विजयपाल सिंह द्वारा स्वागत में शब्द कहे गए। बैठक में सुजीत कुमार सिंह द्वारा विभिन्न शैक्षिक समस्याओं एवं आगामी रणनीति पर चर्चा भी की गई। जिला संगठन मंत्री व ब्लॉक गंगीरी के अध्यक्ष बृजपाल सिंह द्वारा ब्लॉक बिजौली के नवनियुक्त मंत्री बबलू शर्मा का भी परिचय उपरांत स्वागत किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ धनीपुर ब्लॉक के अध्यक्ष संजय भारद्वाज व मंत्री मनोज कुमार वार्ष्णेय द्वारा शैक्षिक महासंघ की कार्यप्रणाली पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।
इस दौरान ब्लॉक लोधा से विनोद सिंह, धर्मेंद्र मोहन अग्रवाल, प्रदीप सिंह, मुंशीलाल यादव, विशाल सिंह, वर्षा सक्सेना, नीतिका वार्ष्णेय, अंचल चौधरी, सोनिका चौधरी, सनी गुप्ता, उमा सिंह, खुशबू वार्ष्णेय, मीनाक्षी शर्मा, अंतिमा कुलश्रेष्ठ, गरिमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *