सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। नगर सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजकुमार खन्ना, महामंत्री राजू धूरी, महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चेतन, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र दीवान व समस्त सफाई कर्मचारियों ने नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ अधिकारी, नगर निगम प्रशासन का घेराव कर प्रदर्शन किया।
नगर निगम प्रांगण में सफाई कर्मचारियों की प्रदर्शन की सूचना पाकर नगर आयुक्त कार्यालय में नहीं आए। नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजकुमार खन्ना ने कहा कि नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहा है। बीते 4 महीने से अभी तक आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं हुआ है। नगर निगम प्रशासन की मंशा सफाई कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं है। महामंत्री राधे धुरी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी स्वास्थ्य अधिकारी बगैर सुविधा शुल्क के कर्मचारियों का काम नहीं करते हैं, सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं नगर निगम प्रशासन ने अभी तक सफाई कर्मचारियों के एनपीएस भविष्य निधि तथा रिटायरमेंट होने के बाद में सफाई कर्मचारियों के सभी भुगतान नहीं करते हैं जिससे की सफाई कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद में मानसिक उत्पीड़न भी झेलना पड़ता है।
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र दीवान ने कहा कि चार महीने मजदूरी करने के बाद में जब मजदूर का वेतन नहीं मिलता है तो वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेगा? समय रहते नगर निगम प्रशासन ने अपनी गलती का सुधार न किया तो जल्द ही समस्त सफाई कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे और काम बंद हड़ताल भी अपने हक और अधिकारों के लिए करेंगे।
महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चेतन ने कहा कि नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मचारी का उत्पीड़न करके उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करना चाहता है जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ कार्य सफाई कर्मचारियों के लिए अनेक लाभदायक योजनाएं चला रखी हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी का बीमा 10 लाख रुपए तथा न्यूनतम मजदूरी 18000 रुपए के लिए भी एक कमेटी घोषित की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सफाई कर्मचारियों के हितैषी हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन की मंशा सरकार को बदनाम करने की है, जिसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत भी कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *