- उद्योग मंच के महानगर अध्यक्ष बने राहुल कनक
अलीगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की एक बैठक आगरा रोड स्थित एक होटल पर जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलन्दशहर के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग रहे। बैठक से पूर्व पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का अंग वस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत किया।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने 14 नये सदस्यों का स्वागत कर उन्हें पद देकर मनोनीत किया, जिसमें राहुल वार्ष्णेय कनक महानगर अध्यक्ष उद्योग मंच, सतीश वार्ष्णेय महानगर उपाध्यक्ष, राम कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सागर अग्रवाल जिला मंत्री, पंकज सारस्वत जिला मंत्री, विकास वार्ष्णेय, हर्षित दीक्षित, कार्यकारिणी सदस्य दीपक वर्मा, नवनीत वार्ष्णेय, शिवेश वार्ष्णेय, यस वार्ष्णेय, भुवनेश वार्ष्णेय, प्रकाश जाधव, शर्मिला वार्ष्णेय महिला जिला उपाध्यक्ष, रंजना वार्ष्णेय महिला जिला मंत्री का स्वागत कर अपेक्षा की गई कि वह सभी व्यापार मंडल की एक नई उर्जा प्रदान करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि सितम्बर के प्रथम सप्ताह में प्रदेश का चुनाव होना है, जिसके लिए सम्पूर्ण प्रदेश से प्रांतीय सदस्य बनाए जा रहे हैं। अलीगढ़ से भी 100 सदस्य बनाने का आश्वासन जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने दिया है। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में खाद्य विभाग की दुश्वारियां व जीएसटी अधिकारियों के मनमाने रवैए के विरोध में वहां आंदोलन किया जाएगा।
बैठक प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, सुशील मित्तल, संगीता वार्ष्णेय, संजीव अग्रवाल, एम ए खान गांधी, अमित सर्राफ,अजय लिथो, सन्तोष वाष्णेय, गोपाल राजपूत, प्रदीप वर्मा, आलोक प्रताप सिंह, अनिल वसंल, कोशल सिंह, प्रमोद सिंह, अमित सारस्वत, कुलदीप सिंह टीटू, विनोद माहौर, सचिन सागर आदि भारी तादाद में व्यापारी उपस्थित थे।