अलीगढ़। जिलाधिकारी विशाख जी. ने राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी ‘अलीगढ़ महोत्सव’ की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनी एवं एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट से विभिन्न प्रकार के आयोजनों, तैयारियों को जाना। जेडी इंडस्ट्रीज बीरेंद्र कुमार एवं उप निदेशक कृषि यशराज सिंह के साथ उद्योग एवं कृषि मण्डप का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को समेटे हुए ऐतिहासिक नुमाइश संपूर्ण भारत में गंगा-जमुनी तहजीब के लिए मशहूर है। दर्शकों एवं श्रोताओं को स्वस्थ मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए हर प्रकार की तैयारियां की गयी हैं। उन्होंने एडीएम सिटी से बारिश वजह से हो रही कमियों को दूर कराने का कहा।
