अलीगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अगुवाई में नवागत जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर से मिले और उनका अंग वस्त्र पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि पूर्व जिलाधिकारियों की तरह आपका कार्यकाल भी अलीगढ़वासियों के लिए सुखद रहेगा, ऐसी अपेक्षा करते हैं। अलीगढ़ में समस्याओं का अम्बार है, सबसे ज्यादा शिकायत नगर निगम से है। अति शीघ्र समस्याओं का मांग पत्र आपके समक्ष देंगे। मुलाकात करने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल, महिला प्रदेश महामंत्री संगीता वार्ष्णेय, जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल, एमए खान गांधी, प्रदीप वर्मा, अनिल बंसल, युवा जिलाध्यक्ष संतोष वार्ष्णेय, महामंत्री सुमित एडमिन, गोपाल राजपूत, उमेश गौड़, राहुल कनक, रविंद्र जोशी, युवराज गौतम, शैलेंद्र सक्सैना आदि थे।
