- लाखों शिव भक्तों ने किया देवादिदेव महादेव का जलाभिषेक
अलीगढ़। श्री सिद्धपीठ खेरेश्वर धाम एवं दाऊजी महाराज प्रबंधन समिति द्वारा सिद्ध पीठ श्री खेरेश्वर धाम परिसर में महाशिवरात्रि महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्वयंभू भोलेनाथ की शिवलिंग पर लाखों की संख्या में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां पर महोत्सव का प्रारंभ रात्रि बारह बजे से भोलेनाथ के जल अभिषेक से ही प्रारंभ हुआ।
समिति के अध्यक्ष प्रधान पति रेशम पाल ने बताया कि रात्रि काल से अब तक लगभग पांच लाख से अधिक श्रद्धालु भोलेनाथ का जल अभिषेक कर चुके हैं और भक्तों उत्साह कम नहीं हो रहा है। कोषाध्यक्ष सुमेर सिंह ने बताया कि पूरे परिसर को सुरक्षा की दृष्टि से 40 कैमरा से निगरानी की गई। समिति के सदस्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी का पूरा सहयोग मिला है।
मंदिर के मुख्य महंत महेश गिरी ने बताया कि शाम को बाबा खेरेश्वर महादेव की आरती का आयोजन किया गया। गौरव अग्रवाल ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी लाइटों से सजाया गया है और परिसर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया और कावरियों भक्तों के लिए गर्म दूध की व्यवस्था की गई। मेले को सफल बनाने में 80 से अधिक सेवादारों का सहयोग रहा। वहीं व्यवस्थाओं में लेखपाल मंजू देवी, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, काजल वर्मा, रोहित कुमार, नरेश कुमार, घमंडी सिंह, चेतराम सत्संगी, प्रेमपाल सिंह, मूलचंद शर्मा, दीपक राजपूत और, गौरव अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।