मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी में महिला कक्ष का किया उद्घाटन

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। नवागत मंडलायुक्त चैत्रा वी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कमिश्नरी में महिला कक्ष एवं महिला शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘महिला दिवस’ एवं ’महाशिवरात्रि’ की शुभकामनाएं दीं।
मंडलायुक्त ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण दिन है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के हक एवं सम्मान की बात की गई थी। प्रत्येक महिला में एक शक्ति विद्यमान होती है। महिला अपने आपको कठिन से कठिन परिस्थिति में भी समावेश कर लेती है। वर्तमान समय में महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही हैं, चाहे वह सिविल सर्विस हो, सुरक्षा एवं स्पेस का क्षेत्र हो या फिर मेडिकल का क्षेत्र, यहां तक कि वह लड़ाकू विमान भी उड़ा रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रेम शक्ति और प्रेरणा का स्वरूप माना जाता है। वह अपना कार्य सरलता एवं सफलतापूर्वक कर लेती हैं। उन्होंने कहा कि आपको जिस क्षेत्र में जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, वह ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा भाव से निभाएं और अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करें, ताकि आने वाले भविष्य में महिलाओं की शक्ति बढ़ सके।
इस दौरान अपर आयुक्त कंचन सरन, अपर आयुक्त न्यायिक भगवान शरण, नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी मीनू राणा, डॉ. अंशु सोम, नीतू सारस्वत, उपनिदेशक अर्थ संख्या अनुला वर्मा, समाज एवं वित्त विकास अधिकारी संध्या बघेल, एडीआईओ मनोरमा सिंह, उपनिदेशक दिव्यांगजन, प्रोबेशन अधिकारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *