अलीगढ़। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठा. गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश जिला पालघर की नयना नंदकुमार पाटिल को पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सुबोधकांत सहाय की स्वीकृति से कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया।
आपको बता दें कि नयना नंदकुमार पाटिल समाजसेवी पूरे महाराष्ट्र में प्रतिष्ठित महिला हैं तथा सरपंच भी रही है और 2012 से आज तक ग्राम पंचायत की मेंबर हैं। वह ग्रामीण विकास के उत्थान के लिए निरंतर संघर्षरत रहती हैं। नयना नंदकुमार पाटिल को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के साथ उत्तर प्रदेश के प्रभारी ठा. गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने जोड़ने में सार्थक भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नयना नंदकुमार पाटिल जैसी संघर्षशील जुझारू समाजसेवी लोकप्रिय महिला के राष्ट्रीय सचिव बनने से अखिल भारतीय पंचायत परिषद का संगठन पूरे महाराष्ट्र में और अधिक सशक्त मजबूत बनेगा तथा त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को और अधिक सशक्ति मिलेगी।
