- भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने में जुटे एटा कासगंज के मतदाता
अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि सेना उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल के नेतृत्व में एटा कासगंज के दो दर्जन गांवों एवं मौहल्ले के बाल्मीकि भाइयों, बुजुर्गों, मातृशक्तियों और युवाओं ने एटा के लोकप्रिय सांसद एवं प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू भैया के समर्थन में गगन भेदी नारे लगाते हुए उनके आवास एडीए कॉलोनी कासगंज पहुंचकर 31 किलो की माला एवं गदा भेंट करके अंग वस्त्र पहनाया और जोरदार स्वागत किया।
भाजपा नेता विक्रम जीनवाल वाल्मीकि के नेतृत्व में पूरे वाल्मीकि समाज के लोगों ने माता बहनों ने बुजुर्गों ने युवाओं ने यह संकल्प लिया के आने वाली 7 मई में होने वाले चुनाव में भाजपा के चुनाव निशान कमल के फूल का बटन दबाकर राजवीर सिंह राजू भैया को तीसरी बार भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह संजू भैया को गदा भेंटकर 21 किलो की माला एवं अंग वस्त्र पहनाये। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के लोकप्रिय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं कासगंज के प्रभारी ठा. श्यौराज सिंह को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षा मंत्री संदीप सिंह संजू भैया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए अगर इस देश में चिंता कोई करने वाला है तो उनका नाम नरेंद्र मोदी है जो हर एक वर्ग के गरीब की, पिछड़ों की, दलितों की माता बहनों के लिए अगर कोई गंभीर है और उनके लिए उनका बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने वाले व्यक्ति विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। हमें 400 पार करने के लिए एटा की सीट नरेंद्र मोदी के लिए भारी बहुमत से जीतकर देनी होगी। यही उनके लिए हमारा सबसे बड़ा कदम उनके परिवार के सदस्य होने के नाते बनता है।
ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं कासगंज प्रभारी ठा. श्यौराज सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सेना का समर्थन मिला है, निश्चित ही वाल्मीकि समाज के वोट के रूप में आशीर्वाद मिलेगा। मैं पूरे महर्षि वाल्मीकि सेना के पदाधिकारी का आभार प्रकट करता हूं।
राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आपको राजू भैया समझ करके क्षेत्र में जाए एवं भाजपा को जीतने के लिए भाजपा की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचने का कार्य करें और 7 मई को भाजपा के कमल के निशान के बराबर वाला बटन दबाकर विजयी बनाने का काम करें।
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं युवा भाजपा नेता ठा. प्रवीण राज सिंह ने कहा कि हम निश्चित ही सबको साथ लेकर के सबके आशीर्वाद से सबकी मेहनत से सबके सहयोग से नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं की वजह से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बेहतर कानून व्यवस्था एवं निष्पक्ष न्याय की वजह से अवश्य विजयी होंगे।
इस दौरान महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिकिशन कोरी, प्रदेश महामंत्री दिनेश अकेला, प्रदेश मंत्री मेघ सिंह बाल्मीकि, संजय कुमार, राहुल चौहान, गुड्डू वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, मयंक अग्रवाल, संजय वाल्मीकि, शैलेंद्र कुमार माथुर, राहुल कुमार, सचिन वाल्मीकि, चंद्रपाल सिंह वाल्मीकि, बबलू वाल्मीकि, विनेश वाल्मीकि, गोपी सिंह, मिथुन कुमार, अनिल कुमार वाल्मीकि, सुनील सिंह, टिंकू वाल्मीकि, रिंकू लाल, संदीप वाल्मीकि, सुखवीर वाल्मीकि, विनोद कुमार वाल्मीकि, रवि कुमार वाल्मीकि, गोलू वाल्मीकि, पप्पू वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, लेखपाल सिंह, रोहित वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि, जितेन्द्र वाल्मीकि, रणवीर वाल्मीकि, राजकुमार वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, छोटू वाल्मीकि, जयमन्ता, निर्मला, सुमन, नीतू, गीता, रीना, बिजल्ला, सीमा, रेनू, सुनीता, अनुराधा, बबिता, जशोदा, मुस्कान, सपना आदि उपस्थित रहे।