- ग्यारह किलो शहद से हुआ भोले बाबा का अभिषेक
अलीगढ़। महानगर के मध्य स्थित भव्य श्री वार्ष्णेय मंदिर में चल रहे श्रावणी महोत्सव के अंतर्गत श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, भक्तों ने श्री वार्ष्णेय मंदिर परिसर में स्थित शिवालय में भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया।
मुख्य यजमान राहुल गुप्ता स्क्रैप वालों और उनकी धर्मपत्नी नीरू गुप्ता, लव गुप्ता एवं उनकी धर्म पत्नी दामिनी गुप्ता ने 11 किलो शहद से भोले बाबा का अभिषेक किया। मंदिर प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय की पत्नी दीपिका वार्ष्णेय ने पंचामृत से भोले बाबा से जगत की खुशहाली के लिए कामना की। मंदिर महंत पंडित मनोज मिश्रा एवं पंडित महेश ब्रह्मचारी ने मंत्रोच्चार के मध्य वैदिक रीति से जलाभिषेक एवं भोले बाबा का श्रंगार कराया।
श्री वार्ष्णेय मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता, दीपिका वार्ष्णेय, रंजन वार्ष्णेय, अंजना वार्ष्णेय, लव गुप्ता, दामिनी वार्ष्णेय, श्यामजी, मंजू वार्ष्णेय आदि ने भी जलाभिषेक किया। रात्रि में ठाकुर जी को सवामनी भोग प्रसाद भी अर्पित किया गया। वार्ष्णेय मंदिर सेवादार समिति के जोशीले कार्यकर्ताओं ने सम्पूर्ण व्यवस्था में विशेष सहयोग किया। इस दौरान देवेंद्र वार्ष्णेय भोला, लक्ष्मी वार्ष्णेय, संतोष डिब्बा, उमेश सरकोंडा, अनुपम सज्जू, गौरव गुप्ता, यतीश वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय बंटी, पार्षद अलका गुप्ता, नितिनस्वरूप गुप्ता वेवसाइट वाले, अंकित वार्ष्णेय, पारस गुप्ता, निखिल वार्ष्णेय, विष्णु हरि गुप्ता, गिरीश वार्ष्णेय, बंटी जैसवाल आदि थे।