एक पेड़ मां के नाम का लगाते हुए राजेश गौड़

प्रमुख समाजसेविका स्वर्गीय किरण देवी की पुण्यतिथि मनाई

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
  • जरूरतमंदों की सेवा पुण्य कार्य: राजेश गौड़

अलीगढ़। डॉक्टर शंकर लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत अलीगढ़ कृष्णापुरी स्थित केंद्रीय कार्यालय पर प्रमुख समाजसेविका किरण देवी की 32 में पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें पदाधिकारी एवं उनके परिजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया गया। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अनुज गोविंद के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए तथा एक पौधा मां के नाम भी लगाया गया।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ ने बताया कि स्वर्गीय किरण देवी समाज सेवा के क्षेत्र में बाढ़ चलकर भाग लेती थीं तथा उन्हें हर प्रकार की नसों का ज्ञान था। अंतिम सांस तक उन्होंने समाज सेवा की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संरक्षक माया देवी राकेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष राजेश गौड़, अशोक गौड़, महामंत्री देवी रानी, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात कुमार, प्रियंका शर्मा एवं साक्षी पंडित आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *