स्वर्गीय भीष्म शर्मा

परशुराम सेवा संस्थान के संरक्षक भीष्म शर्मा पंचतत्व में विलीन

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
  • सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर जताया शोक

अलीगढ़। प्रमुख समाज सेवी, भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट एवं परशुराम सेवा संस्थान के संरक्षक भीष्म शर्मा का निधन शुक्रवार को हो गया। उनके पार्थिव शरीर को राजघाट गंगा घाट पर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया, मुखाग्नि उनके पुत्र सचिन शर्मा उर्फ जीतू शर्मा ने दी। ट्रस्ट व संस्थान के अध्यक्ष पीसी शर्मा एवं महासचिव डॉ. एनके शर्मा ने बताया है कि स्वर्गीय भीष्म शर्मा सदैव सर्वसमाज के लिए तन मन धन से समर्पित रहे, उनके निधन से ट्रस्ट व संस्थान की अपूर्णनीय क्षति हुई है। उन्होंने ट्रस्ट के संघठनात्मक ढांचे को मजबूत करने व परशुराम मंदिर निर्माण में महती भूमिका का निर्वहन किया।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज, मुख्य संरक्षक इंजी. केसी शर्मा, शिवनारायण शर्मा, बीएल शर्मा, वाईके शर्मा, सतीश गौड, अनिल शर्मा, अश्वनी शर्मा, अजीत सिंह तौमर, डॉ. सुरेश पचौरी, प्यारे लाल शर्मा, विजेंद्र शर्मा, अश्वनी अग्निहोत्री, राजकुमार पचौरी, अरविंद सारस्वत, प्रमेंद्र गौतम, इंजी. यतीश सारस्वत, सतेंद्र पंडित, आचार्य गौरव शास्त्री, विकास पंडित, मुकेश शर्मा, राकेश पाठक, सुशील कौशिक, सत्यप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार भारद्वाज, पुनीत पालीवाल, मुकेश पालीवाल, मनोज शैली, सुभाष शर्मा, असीम शर्मा एडवोकेट, अजय शर्मा एडवोकेट, मुकेश सैनी, जितेंद्र कुमार गोविल, डॉ. संजय भार्गव, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. जयंत शर्मा, अजय कुमार गोयल, मनोज शर्मा, आरके शर्मा, मयंक उपाध्याय, इंजी. रामवीर शर्मा, इंजी. महेंद्र शर्मा, मधुकर शर्मा, मानस जिंदल, बीडी गौड़, डॉ. उमेश उपाध्याय, मधुरेश हरि द्विवेदी, अर्पित तिवारी, मुकेश भारद्वाज, अशोक तौमर, डॉ. अंजुला भार्गव, शुभा कौशिक, सीमा गौतम, दया शर्मा, उपासना शर्मा, राधा शर्मा, कल्पना शर्मा, अंजू शर्मा, स्नेहा शर्मा, दिनेश पंडित, प्रतीक शर्मा, विष्णु पंडित, हेमंत दीक्षित, यशदीप शर्मा, अमित भार्गव, आकाश पचौरी, नितिन पंडित, शिवांग तिवारी, नितिन तिवारी, करन पंडित, अमित शर्मा, जीतू शर्मा, मनोज शर्मा, अंकित पंडित, अक्षय भारद्वाज, पंकज शर्मा, अश्वनी पंडित, कुलदीप उपाध्याय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *