श्री ब्रह्मानंद क्रांतिकारी परिषद ने हवन यज्ञ कर मनाया मकर संक्रांति पर्व

श्री ब्रह्मानंद क्रांतिकारी परिषद ने हवन यज्ञ कर मनाया मकर संक्रांति पर्व

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
  • बच्चों को वितरित किए स्वेटर और मोजे
  • खिचड़ी समरसता का प्रतीक : बीएल शर्मा

अलीगढ़ (प्रखर शिखर)। श्री ब्रह्मानंद क्रांतिकारी परिषद के पदाधिकारियों ने आगरा रोड स्थित कृष्णापुरी मठिया के शिव मंदिर धर्मशाला में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया। आचार्यों ने विधि विधान से हवन यज्ञ कर देव पूजा की तथा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
पं. प्रेमपाल पाठक, कृष्ण कांत मिश्रा, नंदलाल झा, नरेश चंद्र शास्त्री, तेज प्रकाश शर्मा द्वारा यज्ञ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री ब्रह्मानंद क्रांतिकारी परिषद के महामंत्री पं. विजय कुमार शर्मा ‘बिट्टू’ ने किया।
वहीं पं. सत्येंद्र कुमार शर्मा, जगबीर प्रसाद मिश्रा, केके मिश्रा, सेवाराम शर्मा गुरूजी, नारायण दत्त शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा भैयाजी, आचार्य नंदलाल झा, विनोद शर्मा एवं संजय मिश्रा को मंचासीन कराया गया।
सेवाराम शर्मा गुरुजी ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव के दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर मनाया जाता है। भारतीय पर्वों को शास्त्रों में ब्रह्मांडीय घटनाओं से जोड़ दिया गया है। इसी दिन से भारतीय ज्योतिष के अनुसार दिन बड़ा होने लगता है। इस दिन स्नान एवं दान का विशेष महत्व है।
पं. बीएल शर्मा ने बताया कि इस दिन गजक, खिचड़ी एवं गुड़ आदि दान दी जाती है। खिचड़ी समरसता का प्रतीक है। समाज को आपस में मिलकर इसी प्रकार से रहना चाहिए जिस तरीके से खिचड़ी में विभिन्न वस्तुएं मिल जाती हैं। वहीं छात्र अंश शर्मा ने एक मधुर कविता सुनाकर मकर संक्रांति की बधाई दी।
कार्यक्रम के उपरांत 125 छात्र-छात्राओं को स्वेटर एवं मोजे वितरित किए गए, जिसमें वीरेंद्र शर्मा भैयाजी, जवाहरलाल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, माया शंकर शर्मा, अजय शर्मा, जितेंद्र देव शर्मा का सहयोग रहा। कार्यक्रम का समापन खिचड़ी, गजक एवं रेवड़ी के प्रसाद से हुआ। इस दौरान राज बहादुर मिश्रा, विजय प्रकाश वत्स, राजा बाबू शर्मा, त्रिभुवन प्रकाश झा, पार्षद सुभाष चंद्र शर्मा, शिवम शर्मा, टीपी शर्मा, शिवचरण लाल झा, भारतेश शर्मा, आदि विप्रजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *