सपा नेता के निधन पर सैफई पहुंची लक्ष्मी धनगर, दी श्रद्धांजलि

सपा नेता के निधन पर सैफई पहुंची लक्ष्मी धनगर, दी श्रद्धांजलि

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ (प्रखर शिखर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा और इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव के पिता राजपाल सिंह यादव के निधन के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए सोमवार को सैफई स्थित आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन हुआ।
शांति यज्ञ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अलीगढ़ से समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर एवं सपा नेताओं ने शांति यज्ञ में आहुति देकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का 9 जनवरी को बीमारी के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया था। सोमवार को 11वें दिन यह शांति यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अलीगढ़ से सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, जिला उपाध्यक्ष बादशाह खान, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजय चैधरी, पूर्व जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह माहौर, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सरदार करतार सिंह, खैर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा. चारु कैन, जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष शाकिर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश यादव, जैकी ठाकुर, कार्तिक चैधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव विनोद सविता, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव सुभाष लोधी, डीआर यादव, वरिष्ठ नेत्री प्रेमश्री यादव, राकेश यादव, आरती सिंह, उमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *