अलीगढ़ की दिव्यांग संस्था मध्य प्रदेश के दिव्यांगजनों को करेगी जागरूक

अलीगढ़

अलीगढ़। दिव्यांगजनों के सामाजिक अधिकार एवं जन कल्याण के लिए दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे संघर्ष की चर्चा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु भारत के अन्य राज्यों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई राज्य के दिव्यांगों द्वारा संस्था के संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह से संपर्क कर सहयोग मांगा जा रहा है। इसी क्रम में संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के दिव्यांग टीम ने अलीगढ़ पहुंचकर दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह के साथ घंटाघर स्थित पार्क में बैठक आयोजित कर अलीगढ़ मध्य प्रदेश के दिव्यांगजनों की दुर्दशा के विषय में जानकारी दी तथा उत्तर प्रदेश में संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में बारीकी से जानकारी ली।
दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश की विकलांग टीम को संस्था द्वारा किए कार्यों को गिनाते हुए बताया कि दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी ने स्टेशन की दयनीय स्थिति को किस तरीके से विकसित कराया। जेल में बंद दिव्यांगजनों को किस तरीके से मुक्त कराया और अलीगढ़ में हीन भावना के शिकार दिव्यांगजनों को उनको रोजगार के लिए प्रेरित कर उनका रोजगार से जोड़ा। उत्तर प्रदेश में विकलांगों की पेंशन बढ़वाने एवं दिव्यांगों की समस्याओं से सरकार को समय-समय पर अवगत करवाया जाता है। जितेंद्र कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश की टीम को बताया कि दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के कार्यों से प्रसन्न होकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र भेजकर संस्था को बधाई दी है और जनपद के जिलाधिकारियों द्वारा संस्था के कार्यों को सराहा जाता है।
मध्य प्रदेश की दिव्यांग टीम ने संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह से मध्य प्रदेश के दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए पूर्ण सहयोग मांगा तो जितेंद्र कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश की टीम को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात टीम ने अलीगढ़ के दिव्यांग संस्था द्वारा किए गए कार्यों देखा व सराहा। इस दौरान प्रेमलता सिंह, रेचल सिंह, आशीष पाल, सुमित कुमार, सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *