संस्कार भारती धूमधाम से मनायेगी श्री गणेश पूजा महोत्सव

अलीगढ़

अलीगढ़। संस्कार भारती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश पूजा महोत्सव को अचल ताल जीटी रोड स्थित जयशंकर धर्मशाला में धूमधाम से मनाएगी। यह श्री गणेश पूजा महोत्सव 19 सितम्बर 2023 से प्रारंभ होकर 28 सितंबर 2023 तक अनरवत चलेगा, जिसकी विस्तृत जानकारी संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने आगरा रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक एवं श्री गणेश पूजा महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार पप्पू खलीफा ने बताया कि गणेश पूजा महोत्सव के लिए राजस्थान के कारीगरों द्वारा निर्मित 10 फुट ऊंची भव्य श्री गणेश प्रतिमा मंगवाई जा रही है। कार्यक्रम सर्वव्यवस्था प्रमुख अमित शेखर सर्राफ ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गणेश पूजा पंडाल को भव्य रुप से सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में शीघ्र ही भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का कार्य पूर्ण होने जा रहा है। भक्तों की भावना को देखते हुए इस वर्ष गणेश पूजा पंडाल में श्रीराम मंदिर की थीम नज़र आएगी।
संस्कार भारती महानगर की महामंत्री रुचि गोटेवाल ने बताया कि 19 सितम्बर 2023 को शाम 6ः30 बजे श्री गणेश जी की विशाल मूर्ति की स्थापना के साथ श्रीगणेश महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजनकार ओम सागर भक्ति रस बरसाएंगे। वहीं 20 सितम्बर 2023 को सांय 7 बजे से रतन वार्ष्णेय मित्र के मार्गदर्शन में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में देशभक्ति की गंगा बहेगी।

  • ईको फ्रेंडली श्रीगणेश जी की प्रतिमायें 17 सितम्बर को निःशुल्क
    17 सितम्बर को सायं 5 बजे जयशंकर धर्मशाला पर ईको फ्रेंडली श्रीगणेश जी की प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। भक्त श्रीगणेश जी इस ईको फ्रेंडली पंचगव्य की इस प्रतिमा को प्राप्त करने के लिए सुरेंद्र शर्मा से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *