स्वर्गीय भगत सिंह के जीवन चरित्र से प्रेरणा लें युवा : विवेक

अलीगढ़

अलीगढ़। देश के स्वतंत्रता संग्राम के मध्यकालीन दौर के अग्रणी योद्धा सरदार भगत सिंह जी की 116वीं जयंती पर गुरूचार को उनको श्रद्धापूर्वक याद किया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल ने कांग्रेसियों के साथ सरदार भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विवेक बंसल पूर्व विधायक ने कहा कि सरदार भगत सिंह भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने देश की आजादी के लिये अपने जीवन का बलिदान दिया। आज इस बात की आवश्यकता है कि हमारे देश के युवा स्वर्गीय भगत सिंह के जीवन चरित्र से प्रेरणा लें। वीर जवान जयंती पर उपस्थित वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसजनों में ज्ञान प्रकाश सक्सैना, सलाउद्दीन वसी, विजय लक्ष्मी सिंह, नीलम कुमारी, रूबी सोल्जर, अनिल सिंह चौहान, सोमवीर सिंह, आनंद बघेल, अविनाश शर्मा, चौ. वीरेंद्र सिंहए विनीत सिंह अरोरा मोहनलाल पप्पू, सुनील कुमार जाटव, प्रशांत माहौर, आशीष सैनी, अजय बघेल, रहीस गाजी, अकरम खान, राजू सोल्जर, बिरजू भाई, विशाल कुमार आनंद, गौरव प्रकाश, सतेन्द्र कुमार, मोनू कुमार, शिखर शर्मा, अकेल अहमद, अब्दुल रहमान, रवि कुमार, नीरज कुमार आदि थे। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर ने बताया भारत में हर साल 28 सितंबर को मनाई जाती है। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती का प्रतीक है। भगत सिंह ने नफरत के खिलाफ लगातार लिखा और समाज में असामनता के विरोध में चिंता जताई। उन्होंने एक समतावादी भारत की कल्पना की थी और आज तक वो इसी सोच के चलते करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *