अलीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी है, जिसके निमित्त अलीगढ़ से डॉ. राजीव अग्रवाल (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उ.प्र./प्रदेश सहसंयोजक नीति विशेष शोध विभाग भाजपा उ.प्र.) को हाथरस विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।
डॉ. राजीव अग्रवाल ने 2019 में कासगंज के प्रभारी के रूप में कार्य किया एवं भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. राजीव अग्रवाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लंबे समय प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। लघु उद्योग भारती के प्रांत समन्वयक के रूप में भी काफी काम किया है। वर्तमान में डॉ. राजीव अग्रवाल सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी हाथरस के प्रधानाचार्य भी हैं। जिस वजह से वह हाथरस से भलीभांति परिचित है। डॉ. राजीव अग्रवाल हाथरस के सदस्यता प्रभारी भी रह चुके हैं।
