अलीगढ़। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर की अध्यक्षता में खेरेश्वर स्थित आरएन सेवा सदन में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन भानु को छोड़कर सैकड़ों पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष सुबेसिंह डांगर ने डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अश्वनी सिंह को प्रदेश सचिव बनाया गया। उन्होंने कहा कि टोल के लिए कोई भाई संगठन से न जुड़े, जो ईमानदारी से किसानहित में कार्य करना चाहते हैं, उनका चढूनी संगठन में स्वागत है।
डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि किसान यूनियन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को ईमानदारी के साथ दूर कराना है न कि राजनैतिक पार्टियों को समर्थन देना, इसलिए जो किसानहित की बात करेगा वही किसान के दिल पर राज करेगा के नारे का पालन करना होगा। सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र देकर चढूनी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, बंटी ठाकुर, गवेंद्र सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, सोनपाल चौहान, विनोद चौहान, विवेक प्रताप सिंह, अनिल चौहान, बबलू चौधरी, विकाश लोधी, जितेन्द्र चौहान, गौरव सिंह, अतुल सिंह, विनोद चौहान, रॉबी ठाकुर, घनश्याम सिंह, ओम ठाकुर, लोकेश सिंह, विमल सविता, राजकुमार, हरिकेश चौहान, कैलाश चौहान, हरपाल लोधी, हरेंद्र लोधी, शैलेन्द्र सिंह प्रधान, पीयूष सिंह, सुनील कुमार सिंह, कपिल सिंह, अनुज सिंह, जितेन्द्र राघव, सोमवीर फौजी आदि रहे।
