अलीगढ़। महानगर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सुबह घर से कारखाने जा रहे एक युवक पर बंदरों ने हमला बोल दिया और बुरी तरह घायल कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने युवक को बड़ी मुश्किल से बंदरों के झुंड के बीच बचाया।
मामू भांजा निवासी गोविंद अग्रवाल का मथुरा रोड पर कारखाना है। सुबह आठ बजे करीब वह अपने दोपहिया वाहन से कारखाने पर जा रहे थे। उसी दौरान शिव मंदिर के पास मौजूद 40 से 50 बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। हमले वह रुप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। मोहल्ले के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े और बमुश्किल बंदरों को भगाया। जिसके बाद उनका उपचार कराया गया। इससे पहले भी इलाके में कई लोगों पर बंदर हमला कर चुके हैं। शहर में आवार जानवरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसके कारण लोगों की मौत भी हुई है। स्थानीय लोगों ने तीन दिन पहले नगर निगम में इलाके में बंदरों के आतंक की शिकायत दर्ज कराई थी। निगम ने बंदर पकड़ने की जगह स्वान टीम के कर्मचारी भेज दिए थे।
