ग्रामों के विकास से ही देश की प्रगति सम्भव : विजय सिंह

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
  • खादी उत्सव 2024 में पहुंचे सैंकड़ों उद्यमी

अलीगढ़। ग्रामों के विकास से ही देश की प्रगति सम्भव है, यह कार्य केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अनेक जीवनोन्मुखी योजनाएं चलाकर बखूबी कर रही हैं।
यह उद्गार जिला पंचायत अध्यक्ष विजय श्यौराज सिंह ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग एवं माटीकला बोर्ड द्वारा आयोजित खादी उत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि माटीकला बोर्ड के उन्नयन से जहां प्रजापति समाज को रोजगार मिला है, वहीं इससे प्रदूषण की रोकथाम भी हुई है। उन्होंने लोगों से खादी ग्रामोद्योग विभाग को संस्कृति से बढ़ने वाला विभाग बताया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्रज प्रान्त भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी ठा. श्यौराज सिंह ने कहा कि खादी हमारी संस्कृति से जुड़ा है, पूरा विश्व आज प्रदूषण से परेशान होकर भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों का स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद बताया। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष की प्रतिनिधि राजकुमारी गोला ने माटीकला बोर्ड के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
एलडीएम सुरेश राम ने लोगों से आग्रह किया कि वे बड़े प्रोजेक्ट बनाकर लाएं, ताकि किसानों के समूह लाभान्वित हो सकें। बादशाहपुर के प्रधान हर्षित श्रीवास्तव ने खादी के ऊपर काव्यपाठ भी किया। समाजसेवी एवं उद्यमी लल्लू सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, देवकीनन्दन गोला आदि ने माँ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। एटा के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। प्रारम्भ में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने चरखे पर बैठकर सूत भी काता। अन्त में परिक्षेत्रिय अधिकारी संजीदा बेगम ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं डॉ. ममता राजपूत के सानिध्य में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस मौके पर अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के जिला ग्रामोद्योग दिनेश शर्मा, पंकज गुप्ता, संघप्रिय, अमर चन्द्र शर्मा, सन्तोष शर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *