जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए पांच जाबांज जवानों श्रद्धांजलि देते हुए विवके बंसल व अन्य कांग्रेसी

कांग्रेसियों ने शहीद जवानों के लिए रखा दो मिनट का मौन

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। जम्मू कश्मीर के कठुआ में छुपे हुए आतंकवादियों ने एक सैनिक वाहन पर हमला कर दिया, जिससे एक जेसीओ सहित 5 जाबांज जवान शहीद हो गए। इन जांबाज़ जवानों की शहादत पर उनकी आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को जिला कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह एवं शहर अध्यक्ष नवेद खान ने कांग्रेसजनों के साथ मिलकर गाँधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर जाबांज जवानों के बलिदान पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह, शहर अध्यक्ष नवेद खान, महिला शहर अध्यक्ष रूही खान, पूर्व शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, वरिष्ठ कांग्रेसी पूरनचंद देशमुख, कैलाश बाल्मीकि, डूंगर सिंह, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, जितेन्द्र कुमार तोशी, अयाज़ कुरैशी, आमिर मुन्तजिर, भूदेव प्रसाद, मोहम्मद शाहबाज़, ब्रजेश कुमार सविता, नादिर खान, सुनील कुमार जाटव, शादाब फ़ज़ल, लेखराज सिंह एड, मुकीम पठान, इंद्रपाल सिंह, नदीम सैफी, आमिर, आकाश आर्यन, साजिद पठान, भोला, आदि आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *