श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर करणी सेना ने मरीजों को बांटे फल

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा गुरूवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जिला मलखान सिंह चिकित्सालय में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि जिला मलखान सिंह चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नीता कुलश्रेष्ठ एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान ने किया। कार्यक्रम संयोजक करणी सेना युवा शक्ति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गौरव चौहान रहे।
फल वितरण कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति दक्ष सहगल, कुलदीप राघव, प्रणय शर्मा, पिंटू दीक्षित, यशपाल सिंह, तरुण कुमार, लोकेश वार्ष्णेय, विनायक अग्रवाल आदि करणी सैनिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *