खेल के माध्यम से शक्ति का संचय करें युवा : गोविंदजी

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। धर्म समाज महाविद्यालय के खेल ग्राउण्ड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर द्वारा प्रातः 6ः30 बजे से खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता में तीनों भाग से लक्ष्य भेद व कबड्डी का आयोजन किया गया। वहीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता की गई। कार्यक्रम का संचालन महानगर कार्यवाह रतन कुमार मित्र ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में विश्वकर्मा नगर को प्रथम एवं शिवाजी नगर को द्वितीय स्थान मिला। इसी क्रम में लक्ष्यभेद प्रतियोगिता में दीनदयाल नगर ने प्रथम एवं विवेकानंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विभाग प्रचारक गोविंदजी ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने श्रीराम जन्म एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि के जयकारों से सम्बोधित करते हुए स्वयंसेवकां को बताया कि श्रीकृष्ण भगवान की बंशी की धुन पर एक ग्वालिन आटा छोड़कर भागी दौड़ी चली आई, ये ही तो आस्था, भाव और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के अंदर प्रेम स्नेह का वातावरण पैदा करते हुए जब कभी महाभारत होगा तो इतनी शक्ति का अर्जन करके आतातायी ताकतों को खतम कर देंगे, ये भाव का ही निर्माण का केंद्र होता है। आज समाज की शक्ति धीरे-धीरे क्षीण होती जा रही है। नौजवानों की ताकत भी क्षीण होती जा रही है, कभी भी महाभारत हो सकता है। इसलिए खेल के माध्यम से शक्ति का संचय शक्ति का निर्माण हो, वो शक्ति राष्ट्र और समाज के लिए लड़ पाये।
इस दौरान विभाग प्रचारक गोविंदजी, महानगर प्रचारक विक्रांतजी, महानगर सह संघचालक देवेंद्र हनुमान, महानगर कार्यवाह रतन कुमार मित्र, सह कार्यवाह पंकज कुमार, महानगर शारीरिक प्रीतम सिंह, व्यवस्था प्रमुख संदीप अग्रवाल, भाग कार्यवाह लक्ष्मीनारायण, भाग सह कार्यवाह हुकुम सिंह, मधुकर, आनंद, सुधीर, सुनील, नवनीत, अतुल, सौरभ, देवेंद्र एवं मुकेश रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *