क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने ली सेवा पखवाड़े की समीक्षा बैठक

अलीगढ़
  • महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने कार्यक्रम सफल बनाने पर दिया जोर सौंपी जिम्मेदारियां

अलीगढ़। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत क्यामपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के निर्देशन एवं नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई, जो 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कार्यकर्ता द्वारा चलाये जायेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष को इंजी. राजीव शर्मा को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों में फिजा बदली हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मुझे उम्मीद है महानगर के संगठन को बहुत मजबूती के साथ कार्य को आगे बढ़ायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में दायित्व मिलना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, बल्कि उस दायित्व को सिद्ध करते हुए उस पर बने रहना बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। सेवा पखवाड़े के यह सभी कार्यक्रम महानगर सफल से सफलतम करे। बूथ सशक्तिकरण अभियान बहुत महत्वपूर्ण अभियान है, जो हमारे संगठन के विस्तार का अभियान है। हमारा बस्ती सम्पर्क का अभियान है ये हम जो सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी सबका साथ सबका विकास सबका भरोसा की जो हम बात कहते हैं उसी की ओर हमारा प्रगति है। हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है वो देखना चाहते हैं उसमें हम पार्टी के सभी कार्यकर्ता बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से कहा कि काम के आधार पर कार्यकर्ता का निर्माण होता है और वह आगे बढ़ता है। इसलिए काम करिये और अपने कार्य के आधार पर सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय पूछा और कार्य के आधार पर निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने सभी बूथों के मण्डल अध्यक्षों को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक के कार्यक्रमों को हर बूथ पर मन की बात, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती, शक्ति केंद्र, स्वास्थ्य शिविर, सेवा बस्ती बस्ती सम्पर्क अभियान एवं भाजपा की कार्यशालाओं पर बल देते हुए जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कार्यकर्ता से आगामी कार्यक्रमों पर जोर देते हुए सफल रणनीति बनाने की बात कही। उन्होंने 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल जयंती को सफल कराने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। संचालन महानगर महामंत्री वैभव गौतम ने किया।
शहर विधानसभा से मण्डल अध्यक्ष मुकेश मदन वार्ष्णेय, देवेंद्र सैनी, संजय शर्मा, सुभाष सुभानु वार्ष्णेय एवं कोल विधान सभा से मण्डल अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा, जगदीश महाजन, देवेंद्र शर्मा, ठा. राधेश्याम सिंह ने कार्यक्रमों को सफल करने का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम में महानगर से महानगर महामंत्री एवं संयोजक सेवा पखवाड़ा के वैभव गौतम, यतेंद्र वाईके, सुरेश शर्मा, सुधा सिंह, भोला दिवाकर, संजू बजाज, राहुल जैन, इमरान सैफी, मंजू सैनी, राजकुमार चौहान, आईटी विभाग से विक्रांत गर्ग, आदित्य अग्रवाल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *